इंस्टाग्राम पर निजी पल शेयर कर विवाहिता हुई ब्लैकमेलिंग का शिकार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। इंस्टाग्राम पर दोस्त बने व्यक्ति की बातों में आकर महिला वीडियों कॉल पर निजी पल शेयर करने लगी। आरोपी ने इस दौरान स्क्रीन शॉट लेकर इन्हें वायरल करने की धमकी दी और महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला से 42 हजार रुपये अपने दिए बैंक खाते में जमा करा लिए। इसके बाद और रकम मांगी। तब महिला ने घटनाक्रम पति को बताया। महिला की तहरीर पर पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार

महिला ने अपनी तहरीर में कहा कि करीब एक महीने पहले इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से दोस्ती का प्रस्ताव मिला। महिला ने स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बातचीत के दौरान महिला को प्राइवेट वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर किया। इस बीच आरोपी ने पार्सल भेजने का झांसा दे टैक्स के नाम पर महिला से 42,000 रुपये की ठगी की। यह राशि उसने दिए गए मोबाइल नंबरों पर गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर की। इसके बाद आरोपी ने और रुपये मांगे। इस दौरान महिला को बताया कि वह वीडियों कॉलिंग के दौरान प्राइवेट तस्वीरों के स्क्रीनशॉट ले चुका है। इन्हें महिला के पति और अन्य दोस्तों को भेजने की धमकी दी। इससे महिला परेशान हो उठी। तब पुलिस को तहरीर दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। कहा कि साइबर अपराध से जुड़े इस मामले ने लोगों को डिजिटल सतर्कता का ध्यान रखना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति पर कतई भरोसा न करें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119