बारिश में सड़कों पर उतरे महापौर, जलभराव और गंदगी पर सख्त रुख -लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लगातार हो रही बारिश के बीच हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने शहर की सफाई और जल निकासी व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बारिश के मौसम में सफाई या जल निकासी में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

महापौर ने मंगलवार को तिकोनिया-नैनीताल रोड, कैनाल रोड (जीएसटी भवन के निकट, काठगोदाम) तथा वार्ड संख्या 29 और 30 का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नालियों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था और संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए तथा नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रिफॉर्म उत्सव-2026 के तहत नौदा में किसान गोष्ठी, 60 किसानों ने लिया हिस्सा

निरीक्षण के दौरान महापौर ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का भी कर्तव्य है। स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देहरादून में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की हत्या -प्लंबर हिरासत में

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम की टीमें लगातार मैदान में कार्य कर रही हैं और प्रत्येक संवेदनशील क्षेत्र पर विशेष नजर रखी जा रही है। उनका लक्ष्य हल्द्वानी-काठगोदाम के प्रत्येक वार्ड को स्वच्छ, सुरक्षित और जलभराव मुक्त बनाना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जहरीला पदार्थ खाने से 21 वर्षीय युवती की मौत -घटना की वजह तलाश रही पुलिस

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें, नालियों में कचरा न फेंकें और स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने में नगर निगम का सक्रिय सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119