ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल –NISM के बीच हुआ समझौता, छात्रों को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर ने विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की क्षमता निर्माण संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (एनआईएसएम) के साथ लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एलओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत छात्रों और शिक्षकों को वित्तीय साक्षरता, व्यवहारिक प्रशिक्षण तथा उद्योग मान्यता प्राप्त प्रमाणन कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत एनआईएसएम के सहायक महाप्रबंधक सुभायु दास के स्वागत और विश्वविद्यालय के निदेशक के संबोधन से हुई। निदेशक ने कहा कि वर्तमान समय में प्रतिभूति बाजार और वित्तीय क्षेत्र का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में प्रबंधन और वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप ज्ञान और व्यावसायिक प्रमाणपत्र प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला, संस्थापक अध्यक्ष, ग्राफिक एरा समूह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी वैश्विक स्तर की शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध करा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बहुभाषी एआई से बदलेगा सरकारी कामकाज का तरीका -अपनी भाषा में मिलेंगी सेवाएं

उन्होंने कहा कि एनआईएसएम के साथ यह साझेदारी विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी। इससे छात्रों को उद्योग मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र, व्यवहारिक अनुभव और वैश्विक स्तर के कौशल प्राप्त होंगे। साथ ही शिक्षकों को भी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से आधुनिक ज्ञान और दक्षता से सशक्त बनाया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उतरराखंड...झूठे आश्वासन और खोखले वादे, हकीकत कुछ और ही

एनआईएसएम के सहायक महाप्रबंधक सुभायु दास ने कहा कि यह सहयोग शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे विद्यार्थियों के व्यवहारिक कौशल और वैश्विक दक्षताओं का विकास होगा, जबकि शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण संसाधनों और व्यावसायिक विकास कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-नर्सिंग स्टाफ बनकर आया युवक, बुजुर्ग की देखभाल के बहाने घर से जेवर और 70 हजार नकदी लेकर फरार

समझौते के तहत फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी), सेबी मान्यता प्राप्त प्रमाणन पाठ्यक्रम, उद्योग विशेषज्ञों के व्याख्यान, वित्तीय साक्षरता अभियान, सिमुलेशन लैब भ्रमण, निःशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम, शैक्षणिक अध्ययन भ्रमण, राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता क्विज में सहभागिता तथा विश्वविद्यालय परिसर में एनआईएसएम टेस्ट सेंटर की स्थापना सहित अनेक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

कार्यक्रम का समापन दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा समझौता पत्र पर हस्ताक्षर और दस्तावेजों के आदान-प्रदान के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय और एनआईएसएम के अधिकारी, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119