मेडिकल चौकी पुलिस ने 14.55 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा
हल्द्वानी। मेडिकल चौकी पुलिस ने 14.55 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने एफटीआई तिराहा रामपुर रोड के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस और एएनटीएफ टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी की पहचान वार्ड 33 चौफुला चौराहा दमुवाढूंगा काठगोदाम निवासी आकाश कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई।
उसके पास से 14.55 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस संबंध में एसएसआई रोहताश सिंह सागर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसएसआई रोहताश सिंह सागर, एसआई भूपेन्द्र सिंह मेहता, कांस्टेबल अनिल जौहरी, राजेन्द्र जोशी और मनमोहन सिंह शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार