छात्रसंघ चुनाव को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल की बैठक
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना परिसर,अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो इला साह की अध्यक्षता में एक बैठक पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से हुई। जिसमें आगामी 24 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पादित करने, वार्षिकोत्सव समारोह के आयोजन, नामांकन, आम सभा आदि की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो इला साह ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से छात्रसंघ चुनाव आयोजित किये जायेंगे। इस चुनाव में शिक्षक,शिक्षणेत्तर बंधुओं का सहयोग लिया जाएगा। प्रो साह ने बताया कि 2019 में छात्रसंघ चुनावों को लेकर जो नियम कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा तय किये गए थे,उनको ही आधार बनाकर चुनाव आयोजित होंगे। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के पालन किया जाएगा तथा परिसर में छात्र संघ चुनाव में शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशाशन की मदद ली जाएगी।
इस संबंध में अल्मोड़ा के पुलिस अधीक्षक से एक शिष्टमंडल मिलेगा।बैठक में परिसर के अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट और कुलानुशासक डॉ मुकेश सामंत भी आमन्त्रित रहे। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा कि चुनावों को लेकर व्यवस्थित ढंग से आयोजित होंगे और सभी का सहयोग लिया जाएगा। चुनाव को लेकर तैयारियां पुख्ता होंगी।
बैठक में अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल के डॉ गीता खोलिया, प्रो इला बिष्ट,,डॉ दीपक, डॉ दीपक टम्टा, डॉ संजीव आर्या, डॉ पुष्पा वर्मा, डॉ प्रतिभा फुलोरिया, डॉ कुसुमलता आर्या, डॉ संदीप कुमार, डॉ योगेश मैनाली, श्री प्रकाश भट्ट, श्री गुलाब राम उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग