पुलिस ने गुमशुदा बालक को हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर परिजनों के उदास चेहरों पर बिखेरी मुस्कान
अल्मोड़ा। पुलिस ने गुमशुदा बालक को हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर परिजनों के उदास चेहरों पर बिखेरी मुस्कान गत 08.12.2022 की रात्रि में लोअर मॉल रोड अल्मोड़ा निवासी एक महिला ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि उसका 14 वर्षीय पुत्र घर से किसी बात पर नाराज होकर कही चले गया काफी खोजबीन करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल रहा है और उसके पास जो फोन है बंद आ रहा है। नाबालिग बालक के गुमशुदगी पर कोतवाली अल्मोड़ा में तत्काल एफआईआर दर्ज कर विवेचना प्रभारी चौकी बेस कृष्ण कुमार के सुपुर्द की गई।
प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर गुमशुदा नाबालिग बालक को शीघ्र तलाश करने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा राजेश कुमार यादव व विवेचक को निर्देशित किया गया। विवेचक उ0नि0 कृष्ण कुमार द्वारा सर्विलांस सेल की सहायता से ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से गुमशुदा बालक को -10.12.2022 को हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। भविष्य में अपने बच्चे के साथ प्यार-दुलार से पेश आने की उचित हिदायत दी गई।
अपने आंखो के तारे को सकुशल वापस पाकर परिजन फुले नहीं समाये उनके द्वारा अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार