विधायक डॉ. बिष्ट ने जिला पंचायत सदस्य पद से दिया इस्तीफा-
हल्द्वानी। विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने विधायक निर्वाचित हो जाने के बाद जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा देते हुए उक्त इस्तीफे की प्रति आज जिला पंचायत सदस्य बेला तोलिया को सौंपी। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने पदभार ग्रहण करते ही ताबड़तोड़ विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के कार्यक्रम शुरू करते हुए तमाम विकास कार्यों की देखरेख एवं निगरानी शुरू कर दी है।
वह निर्माणाधीन विकास कार्यों का भी अवलोकन करते हुए उन्हें अभिलंब पूर्ण करने के प्रयास में लगे हुए हैं। साथ ही अपने 5 साल के विकास कार्यों का खाका भी तैयार कर रहे हैं। डॉ मोहन सिंह बिष्ट जिला पंचायत सदस्य भी हैं, तथा विधायक निर्वाचित हो जाने के बाद उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पद से त्यागपत्र देते हुए उक्त पत्र की प्रति शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती बेला तोलिया को सौंपी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा