खनन व्यवसायियों के धरना स्थल पहुंचे हरीश रावत एक प्रदेश एक रॉयल्टी समेत पांच सूत्रीय मांग का सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें 👉

-पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे आंदोलन स्थल पर पहुंचकर की खनन सचिव से वार्ता

-पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धरना स्थल से खनन सचिव को धोखे से की वार्ता

मोटाहल्दू(नैनीताल)।
एक प्रदेश एक रॉयल्टी समेत 5 सूत्री मांगों के नियम को लागू करने की मांग को लेकर मोटाहल्दू तिराहे पर खनन व्यवसायियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करते हुए आर पार की लड़ाई का ऐलान किया है, वही आंदोलन स्थल पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खनन सचिव पंकज पांडे से दूरभाष पर वार्ता करते हुए अविलंब रॉयल्टी की दरें कम करने समेत समस्या के समाधान को वार्ता की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी


यहां मोटाहल्दू तिराहे पर एक प्रदेश एक रॉयल्टी के नियम लागू करने की मांग को लेकर गौला खनन संघर्ष समिति द्वारा 5 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करते हुए खनन व्यवसायियों ने कहा कि जब तक उत्तराखंड सरकार एक प्रदेश एक रॉयल्टी वाले नियम को लागू नहीं कर देती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कहीं सात रुपए रॉयल्टी का रेट है जबकि गौला नदी में 32 रुपए भारी-भरकम रॉयल्टी का शुल्क रखा गया है, जिसके चलते खनन व्यवसायियों की आजीविका अब समाप्त होने की स्थिति में पहुंच गई है, क्योंकि खनन व्यवसाय इस क्षेत्र में पूरी तरह चौपट हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस नियम को लागू नहीं कर देती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इधर आंदोलन स्थल पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को खनन व्यवसायियों ने ज्ञापन सौंपते हुए यथा स्थिति से अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने दूरभाष पर खनन सचिव पंकज पांडे से वार्ता की। जिसमें उन्होंने खनन सचिव से कहा कि प्रदेश में रॉयल्टी को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है, अभिलंब रॉयल्टी की दरें एक समान निर्धारित की जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

जिस पर खनन सचिव ने कहा कि जल्द ही सरकार इस मामले में निर्णय लेने वाली है, इसके अलावा भी खनन सचिव से खनन व्यवसायियों की कई समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। आंदोलन स्थल पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश,खजान पाण्डे ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया। धरना प्रदर्शन में समिति के संयोजक रमेश चंद्र जोशी, जीवन कबडवाल, जीवन बोरा, भगवान धामी,एडवोकेट बालम बिष्ट, सुरेश चंद्र जोशी,खीमा बलसूनी, हरीश सुयाल, पंकज दानू, हेम दुर्गापाल,वीरेंद्र दानू, बसंत जोशी, रमेश कांडपाल, बालम बिष्ट, लक्ष्मी दत्त जोशी, राजू चौबे, रमेश जोशी, सुरेश भट्ट, नवीन पाठक और मोहन भट्ट सहित भारी संख्या में खनन व्यवसाई मौजूद थे, उन्होंने पूरे दिन राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119