गांधी-शास्त्री जयंती पर GEHU में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जग्गीबंगर में छात्रों ने किया श्रमदान
हल्द्वानी, 2 अक्टूबर। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU), हल्द्वानी परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के साथ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सामाजिक सरोकारों का संदेश देते हुए जग्गीबंगर क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक डॉ. एम.सी. लोहनी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी के अहिंसा और स्वच्छता के विचार तथा शास्त्रीजी की सादगी और ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल उन्हें याद करने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनके विचारों को आचरण और कर्मों में उतारना चाहिए। स्वच्छ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसके बाद विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के स्वयंसेवकों और NCC कैडेट्स ने संयुक्त रूप से जग्गीबंगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं ने श्रमदान करते हुए सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की तथा प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर उसका निस्तारण किया।
इस दौरान स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK..ड्यूटी पर जा रहे सिडकुल कर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत