UK news-काशीपुर-रामनगर मार्ग पर भीषण हादसा : स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत -बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
रामनगर। काशीपुर-रामनगर मार्ग पर पीरूमदारा के पास देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। गलत साइड से आ रहे डंपर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में कार सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गाजियाबाद निवासी यतीश यादव की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शीतल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार शाहपुर बमेठा, थाना वेब सिटी, गाजियाबाद निवासी यतीश यादव पुत्र सुरेश चंद यादव अपनी पत्नी शीतल के साथ नैनीताल घूमने के लिए निकले थे। देर रात करीब डेढ़ बजे दोनों काशीपुर से रामनगर की ओर स्कॉर्पियो से जा रहे थे। इसी दौरान पीरूमदारा के पास डंपर संख्या एचआर38सी 4554 का चालक किसी अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय गलत साइड में आ गया।
इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो की डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने यतीश यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं शीतल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाल के अनुसार मृतक यतीश यादव ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में प्रतिभाग किया था और वह बास्केटबॉल के खिलाड़ी थे। हादसे में उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

साइबर ठगों पर शिकंजा कसने को दन्या पुलिस की मुहिम तेज -ग्रामीणों को किया जागरूक
गांधी-शास्त्री जयंती पर GEHU में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जग्गीबंगर में छात्रों ने किया श्रमदान