ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई -लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार
–हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने घरों पर दबिश देकर दोनों को किया गिरफ्तार -न्यायालय में किया जा रहा पेश
लालकुआं (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। चौकी हल्दूचौड़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री हरवंश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 11 नवंबर 2026 को चौकी हल्दूचौड़, थाना लालकुआं पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के तहत कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटियों की पहचान रामू पुत्र विशन धारी निवासी संजय नगर, बजरी कंपनी, लालकुआं, जिला नैनीताल तथा जीवन सिंह राठौर पुत्र आन सिंह राठौर निवासी बकुलिया, मोटाहल्दू, हल्दूचौड़, लालकुआं, जिला नैनीताल के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय हल्द्वानी के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, लालकुआं।
- उपनिरीक्षक वंदना चौहान।
- कांस्टेबल गुरमेज सिंह।
- कांस्टेबल गणेश गिरी।
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



जमरानी बांध प्रभावितों के पुनर्वास में देरी पर सांसद भट्ट ने जताई चिंता, आयुक्त को लिखा पत्र
उत्तराखंड : आपदा में मौत पर अब 8 लाख का मुआवजा -किसानों और पशुपालकों को भी मिलेगी बढ़ी हुई राहत
Uttarakhand-यात्री बेहाल, बसें नदारद -हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर अव्यवस्था का आलम