नाबालिग भाई-बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गुमशुदगी दर्ज
काशीपुर। घर से बाहर गये नाबालिग भाई-बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये। मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज की है।
टीचर्स कॉलोनी, महेशपुरा निवासी ज्योति सैनी पत्नी राकेश कुमार ने बांसफोड़ान चैकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 1 मार्च 2025 को वह काम पर गई थी। इस दौरान उसकी 15 वर्षीय पुत्री सिमरन सैनी व 9 वर्षीय पुत्र सिबा सैनी घर से यह कहकर निकले कि वह टांडो तक जा रहे हैं। लेकिन घर वापस नहीं लौटे। काफी तलाशने पर भी दोनों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भाई-बहन की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड : डीएनए जांच में खुलासा- छात्रा को गर्भवती करने वाला रिश्ते का नाबालिग भाई निकला -शिक्षक की भूमिका भी संदिग्ध
बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख का बोनस वितरित, पशुपालकों के खिले चेहरे
हरिद्वार में सोलर लाइट खरीद में गड़बड़ी का आरोप -हाईकोर्ट ने चार माह में कार्रवाई के दिए निर्देश
हल्द्वानी में आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे -स्कूटी सवार युवक और सड़क पार कर रही महिला की मौत