बदमाशों ने लूट के इरादे से घर में घुस की फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज
रूद्रपुर। ग्राम डिबडिबा में बीती रात बदमाशों ने लूट के इरादे से घर में घुस फायरिंग की।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 9 बजे दो लोग ग्राम डिबडिबा निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सेवा सिंह के घर में घुस आये।खटर पटर की आवाजें सुन कर घर वाले जाग गए,उनके यह पूछने पर कि कौन है भाई तो यह सुनते ही घर में घुसे दो लोगों में से एक ने गोपी को देख फायरिंग कर दी।
चूकिं गोपी का अक्श शीशे पर आ रहा था तो वह तो बच गया पर सामने वाला शीशा फूट गया।फायर की आवाज सुनकर कॉलोनी में हड़कंप मच गया और लोग एकत्र हो गए,लोगों को आते देख दोनों लोग भाग गए।सूचना पुलिस को दी गई थी तो चौकी प्रभारी सहित पुलिस कर्मी आ पहुंचे और उन्होने छानबीन की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की तो उसमें देखा गया कि दोनों लोगों ने अपने मुंह पर कपडा बांध रखा था जिस कारण उनके चेहरे दिखाई नही दे रहे थे। घटना की रिपोर्ट पुलिस को दे दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट
UK-कपकोट में खाई के पास मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा -इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील