अलग-अलग स्थानों से एक युवक व महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। अलग-अलग स्थानों से युवक व एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधर पर गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


      ग्राम कुंडेश्वरी निवासी मुन्नू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 34 वर्षीय पुत्र मोहन सिंह उर्फ बब्बी बीती 30 जून की दोपहर एक बजे मुरादाबाद स्थित अपनी ससुराल के लिये निकला था, लेकिन ना तो मोहन सिंह अपनी ससुराल पहुंचा और ना ही घर वापस आया। वहीं मोहल्ला औझान निवासी 40 वर्षीय सीमा पत्नी सतीश यादव बीती एक जुलाई को बिना बताये घर से कहीं चली गई जो वापस नहीं लौटी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119