घर से स्कूल को निकली छात्रा लापता, गुमशुदगी दर्ज
चम्पावत। पंचेश्वर क्षेत्र में घर से स्कूल को निकली एक नाबालिक छात्रा लापता हो गई। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। पंचेश्वर क्षेत्र में एक नाबालिक घर से स्कूल जाने की बात कहकर लापता हो गई है। परिजनों ने शाम तक बेटी का इंतजार किया, लेकिन वह वापस नहीं आई।
काफी खोजबीन के बाद जब छात्रा का पता नहीं चला तो नाबालिग छात्रा की मां ने लोहाघाट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि मां की तहरीर के बाद शक के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई मंदाकिनी राणा कर रही हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न