UK-फर्जी आरटीओ चालान का मैसेज खोलते ही हैक हुआ मोबाइल -खाते से 1.70 लाख रुपये पार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चंपावत। साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए सरकारी चालान के नाम पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय को अपना शिकार बना लिया। मोबाइल पर आए फर्जी आरटीओ चालान के संदेश को खोलना उन्हें भारी पड़ गया। ठगों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर बैंक खाते से कई दिनों तक अलग-अलग किस्तों में करीब 1.70 लाख रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह रही कि उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जयमाला के बाद शादी से इनकार करने वाले दूल्हे का मामला तीसरे दिन सुलझा -खर्च की भरपाई पर बनी सहमति

जानकारी के अनुसार, दिवाली के दौरान उनके मोबाइल पर टनकपुर के एक अज्ञात नंबर से आरटीओ चालान का संदेश आया था। उन्होंने जैसे ही संदेश खोला, कुछ समय बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। इसी दौरान साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते को निशाना बनाते हुए अलग-अलग किस्तों में रकम निकालनी शुरू कर दी। 13 नवंबर तक उनके खाते से करीब 1.70 लाख रुपये निकाले जा चुके थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-सुरई वन रेंज में बाघ ने युवक को बनाया निवाला, शव की शिनाख्त नहीं

बताया गया है कि ट्रूकॉलर के माध्यम से एक संदेश मिलने पर उन्हें खाते से रकम गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

सरकारी विभाग के नाम पर हुई इस साइबर ठगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ठग अब फर्जी ई-चालान और विभागीय संदेशों के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि अनजान नंबरों से आने वाले चालान संबंधी लिंक को खोलने से बचें और किसी भी तरह का भुगतान या जानकारी साझा करने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से उसकी पुष्टि जरूर करें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119