uttarakhand-एटीएम में मदद के बहाने युवती का कार्ड बदला -खाते से उड़ाए 1.15 लाख रुपये

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर में एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक युवती को मदद का झांसा देकर दो शातिर युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 1 लाख 15 हजार रुपये निकाल लिए। युवती ने स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंक से 1 लाख 80 हजार रुपये का गोल्ड लोन लिया था। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ रकम वापस दिलाने की मांग की। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-घास काटते समय पहाड़ी से गिरी महिला, सिर और रीढ़ में आई चोट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर के तिवारी नगर वार्ड नंबर छह निवासी मेंहजबीं शनिवार सुबह करीब 11 बजे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंची थीं। बताया जाता है कि एटीएम में तकनीकी खराबी के चलते कई प्रयासों के बावजूद रुपये नहीं निकल पाए। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए उनकी मदद करने की पेशकश की।

युवक की बातों में आकर मेंहजबीं ने अपना एटीएम कार्ड उसे दे दिया। आरोप है कि युवक ने इसी दौरान बड़ी चालाकी से उनका कार्ड बदल लिया और कुछ देर तक मदद करने का नाटक करता रहा। इसके बाद वह अपने दूसरे साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttrakhand-नाबालिग की शादी कराने की तैयारी -पुलिस और बाल कल्याण विभाग ने रुकवाया विवाह

कुछ ही देर बाद मेंहजबीं के मोबाइल पर खाते से 1 लाख 15 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ लालकुआं कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की तहरीर सौंपी।

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने स्वरोजगार शुरू करने के उद्देश्य से बैंक से 1 लाख 80 हजार रुपये का गोल्ड लोन लिया था। इसी रकम में से कुछ पैसे निकालने के लिए वह एटीएम पहुंची थीं, लेकिन वहां मौजूद दो युवकों ने मदद के बहाने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया और खाते से बड़ी रकम निकाल ली। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सड़क नहीं तो वोट नहीं : कोल गांव के ग्रामीणों ने 2027 के चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119