uttarakhand-सुरई वन रेंज में बाघ ने युवक को बनाया निवाला, शव की शिनाख्त नहीं

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। सुरई वन रेंज में बाघ के हमले में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह सुरई रेंज के कंपार्टमेंट-47 डी में रमकोला गांव के पास रास्ते पर खून के निशान दिखाई दिए। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कोई जंगली जानवर किसी व्यक्ति को घसीटकर जंगल की ओर ले गया है। रास्ते पर खून देखकर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जयमाला के बाद शादी से इनकार करने वाले दूल्हे का मामला तीसरे दिन सुलझा -खर्च की भरपाई पर बनी सहमति

सूचना मिलते ही वनक्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खून और अन्य निशानों के आधार पर जंगल में सर्च अभियान चलाया। गांव की सीमा से करीब 400 मीटर अंदर जंगल में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव का अधिकांश हिस्सा जंगली जानवर द्वारा क्षतिग्रस्त किया जा चुका था। घटनास्थल पर बाघ के पदचिह्न मिलने से आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत बाघ के हमले में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-फर्जी आरटीओ चालान का मैसेज खोलते ही हैक हुआ मोबाइल -खाते से 1.70 लाख रुपये पार

वनकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की जेब से कुछ नेपाली नोट और तंबाकू की पुड़िया बरामद हुई हैं। इससे उसके नेपाली मूल का होने की संभावना जताई जा रही है।

घटना की सूचना पर प्रभागीय वनाधिकारी राहुल मिश्रा और एसडीओ संचिता वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सड़क नहीं तो वोट नहीं : कोल गांव के ग्रामीणों ने 2027 के चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान

वनक्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस दौरान वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर सुंदर लाल वर्मा, पंकज मेहरा, सुखविंदर सिंह, दीपक कुमार, महेंद्र कुमार और राजू दास सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119