उत्तराखंड : कनाडा ले जाने का सपना दिखाकर जादू-टोने का बिछाया जाल -महिला से ठगे जेवरात
सितारगंज। जादू-टोने से समस्याओं का समाधान कराने का झांसा देकर एक महिला से जेवरात ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व सहपाठी ने पीड़िता की पारिवारिक परेशानी का फायदा उठाकर उसे अपने जाल में फंसाया और जेवरात हड़प लिए। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम अमरिया निवासी लवप्रीत कौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम पंडरी निवासी महिला उसकी पूर्व सहपाठी है। वर्ष 2016 में उसका विवाह थाना अमरिया, जिला पीलीभीत क्षेत्र में हुआ था। वर्ष 2025 में वह अपने मायके ग्राम पंडरीखेड़ा आई हुई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पूर्व सहपाठी से हुई।
लवप्रीत कौर के मुताबिक, उसका पति कनाडा में रहता है, लेकिन उसे अपने साथ कनाडा नहीं ले जा रहा है। इस परेशानी को लेकर उसने अपनी पूर्व सहपाठी से बातचीत की थी। आरोप है कि सहपाठी ने इसी बात का फायदा उठाया और जादू-टोने के जरिए समस्या का समाधान कराने का झांसा देकर उससे जेवरात ठग लिए।
पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


uttarakhand-एटीएम में मदद के बहाने युवती का कार्ड बदला -खाते से उड़ाए 1.15 लाख रुपये
जयमाला के बाद शादी से इनकार करने वाले दूल्हे का मामला तीसरे दिन सुलझा -खर्च की भरपाई पर बनी सहमति