उत्तराखंड के युवाओं को जापान-जर्मनी में नौकरी का मौका -आठ माह तक मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

–मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत भाषा और व्यावसायिक कौशल सिखाएगी सरकार, आवास की सुविधा भी मिलेगी

हल्द्वानी। विदेश में रोजगार पाने की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान और जर्मनी में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत चयनित युवाओं को छह से आठ माह तक निशुल्क भाषा और व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में अभ्यर्थियों को आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

शुक्रवार को एमबीपीजी कॉलेज में जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल की ओर से योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को विदेश में रोजगार की संभावनाओं, पात्रता और प्रशिक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार के लिए तैयार करना और उनके लिए रोजगार के नए अवसर विकसित करना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग

कार्यशाला में बताया गया कि जापान में केयर गिवर, हॉस्पिटैलिटी, विनिर्माण और तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाएं हैं। वहीं, जर्मनी में नर्सिंग, स्वास्थ्य सेवाओं और कुशल तकनीकी कार्यों के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन की मांग को ध्यान में रखते हुए युवाओं को तैयार किया जाएगा। इसके लिए संबंधित देश की भाषा के साथ व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें साक्षात्कार की तैयारी और वहां की कार्य संस्कृति से जुड़ी जानकारी भी शामिल होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-युवतियों की फोटो वायरल करने के आरोप में कॉस्मेटिक दुकान सील

18 से 35 वर्ष के युवा कर सकते हैं आवेदन

योजना के तहत उत्तराखंड के स्थायी निवासी 18 से 35 वर्ष की आयु के इच्छुक युवा आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता संबंधित ट्रेड के अनुसार 12वीं, स्नातक, जीएनएम, एएनएम, आईटीआई या डिप्लोमा निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को जापानी भाषा के जेएलपीटी एन-4 और एन-3 स्तर अथवा जर्मन भाषा का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं को विदेश में रोजगार के लिए प्रायोजित किए जाने की व्यवस्था है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दो दिन से लापता दिव्यांग युवक का चीनी मिल के पास मिला शव -मौत की वजह स्पष्ट नहीं

कार्यशाला में युवाओं ने योजना से संबंधित सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने जवाब दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण भी कराया। अधिकारियों ने युवाओं से योजना का लाभ उठाकर भाषा दक्षता और व्यावसायिक कौशल विकसित करने की अपील की।

इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गढ़िया, खजान पाठक, गोविंद सिंह बिष्ट, प्रमेश कुमार, बीना कांडपाल, रक्षित जोशी, प्रकाश सनवाल, शंकर लाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119