कोसी नदी में बहे 16 वर्षीय दीपक का तीसरे दिन मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

–दोस्तों के साथ फोटो खींचने गया था किशोर, तेज बहाव में पैर फिसलने से हुआ था हादसा

नैनीताल। बेतालघाट तहसील के रोपा गांव के पास कोसी नदी के तेज बहाव में बहे 16 वर्षीय किशोर दीपक कुमार का शव शुक्रवार को तीसरे दिन बरामद हुआ। एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही थी। नदी के गहरे स्थान पर फंसे शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कोसी नदी में बहे किशोर का तीसरे दिन भी सुराग नहीं, खोज अभियान जारी

जानकारी के अनुसार, ग्राम बिनकोट निवासी दीपक कुमार पुत्र भुवन चंद्र सात अक्टूबर को अपराह्न करीब एक बजे अपने तीन दोस्तों के साथ कोसी नदी के किनारे फोटो खींचने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी की तेज धारा में बह गया। दोस्तों से घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत चार लोग जिला बदर, 94 पर हुई कार्रवाई

किशोर की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया गया। नदी के तेज बहाव और गहरे स्थानों में खोजबीन के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से पानी का बहाव डायवर्ट करने का प्रयास भी किया गया, ताकि भंवर वाले स्थानों पर पानी का स्तर कम किया जा सके। तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी -तीन युवक हिरासत में

शुक्रवार को तीसरे दिन तलाशी अभियान के दौरान किशोर का शव नदी के एक गहरे स्थान पर फंसा मिला। शव बरामद होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि दीपक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और इंटरमीडिएट का छात्र था। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119