मोटाहल्दू की गुनगुन ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की परीक्षा पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
मोटाहल्दू। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया निवासी रवि कबडवाल की पुत्री गुनगुन ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की लिखित परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गुनगुन के पिता रवि कबडवाल कुमाऊँ मंडल विकास निगम में कार्यरत हैं। उनकी माता जी कमला कबडवाल ग्राम पंचायत में वार्ड सदस्य हैं। गुनगुन मोटाहल्दू स्थित सैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पांचवी की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों व परिवारजनों को दिया है।

गुनगुन की इस सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, कांग्रेसी नेता हरेंद्र सिंह बोरा, उत्तर उजाला की उप संपादक ईश्वरी दत्त भट्ट, ब्लॉक प्रमुख रूप आर्या, जेष्ठ ब्लाक प्रमुख अमित नेगी, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, किसान सेवा सहकारी बैंक के अध्यक्ष हेम चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ व्यवसाई देवेश कबडवाल, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, चेयरमैन लालकुआं लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान रामबाबू मिश्रा, इंदर सिंह बिष्ट, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्रीकांत पांडे शामिल हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग
UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज