बनबसा में ततैयों के हमले में मां बेटे घायल
चम्पावत। बनबसा में शुक्रवार को ततैयों के झुंड ने एक महिला और उसके दिव्यांग बेटे पर हमला कर दिया। हमले में घायल मां-बेटे को टनकपुर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह कैनाल श्रेत्र के पास बेलबंदगोठ, बनबसा निवासी दिव्यांग 16 वर्षीय अरुण पुत्र वीरपाल सिंह घर से कुछ दूर सड़क पर टहल रहा था।
इसी दौरान ततैयों के झुंड ने अरुण पर हमला कर दिया। बेटे की चीख-पुकार सुनकर मां संजना बेटे को बचाने के लिए दौड़ी। ततैयों ने संजना पर भी हमला कर दिया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों को बमुश्किल बचाया। जिसके बाद दोनों घायलों को टनकपुर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सालय के डॉ़ मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि दोनों घायलों की हालत ठीक है। लोगों ने बताया कि ततैयों ने वहां मौजूद एक-दो अन्य लोगों पर भी हमला किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट
UK-कपकोट में खाई के पास मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा -इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील