चूल्हा जलाकर माँ गई गौशाला- सात माह की बच्ची की जलकर मौत-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। स्याल्दे तहसील के उपराड़ी ग्राम पंचायत के तोक छबोलाछना गांव में सात माह की बच्ची की आग में जलने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार छबोलाछना निवासी खीम राम की सात महीने की पुत्री लक्षिता की घर के भीतर चूल्हे की आग में जलने से मौत हो गई। अताया जा रहा है कि बच्ची की मां सुबह छह बजे उठने के बाद चूल्हे में आग जलाकर अपनी बच्ची को चूल्हे के पास सोता छोड़कर गौशाला में जानवरों को घास देने चली गई। जब गौशाले से लौटकर वहां पहुंची तो चूल्हे की आग से बच्ची बुरी तरह झुलस चुकी थी। बच्ची के पिता खीम राम बगल के कमरे में सो रहे थे। लेकिन पिता भी बच्ची चीख नहीं सुन सके।
बच्ची की मां ने गौशाले से लौटने पर जब बच्ची की हालत देखी तो घर में चीख पुकार मच गई। उसके बाद गांव व पड़ोसियों की सहायता से बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट लाया गया। जहां डाक्टरों ने बच्ची को शुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी के लिए रिफर कर दिया। 108 की सहायता से बच्ची को हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न