मां-पिता मैं आपकी इच्छा पूरी नहीं कर पाया मुझे माफ करना, लगाया मौत को गले

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी स्टोर में काम करने वाले कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि मां-पिता मैं आपकी इच्छा पूरी नहीं कर पाया। मुझे माफ करना। मेरी मौत में किसी का हाथ नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


काठगोदाम थाने में तैनात एसआई महेंद्र राज ने बताया कि आनंद चक्की मोड दिनेशपुर निवासी 24 वर्षीय अमन कोश्यारी पुत्र त्रिलोक सिंह कोश्यारी एक अमेरिकन स्टोर में काम करता था। वह पालीशीट में कमरा लेकर रहता था। सोमवार को वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इस पर स्टोर के कर्मचारी उसे देखने के लिए कमरे में पहुंचे।
साथी कर्मचारी जब अमन के कमरे पर पहुंचे तो अमन का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्टोर मालिक को दी और आसपास के लोगों को भी बुलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


सूचना पर पहुँची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर गई। शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119