मां को मारी गोली, पत्नी को हथौड़े से मारने के बाद 3 बच्चों को छत से फेंका, 5 कत्ल के बाद कर ली खुदकुशी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

यूपी के सीतापुर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से हडक़ंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक युवक के सिर पर खून सवार हो गया और उसने अपनी मां, पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि पत्नी की हथौड़े से मारकर जान ले ली। घटना मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार


इसके बाद आरोपी ने अपने 3 बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया जिससे उनकी भी मौत हो गई। परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को गोलीमार कर खुदकुशी कर ली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपी नशेड़ी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। पाल्हापुर में किसान वीरेंद्र सिंह के बेटे अनुराग सिंह ने बीती रात इस हत्याकांड को अंजाम दिया। मानसिक रूप से पीडि़त अनुराग सिंह की मां सावित्री देवी (62), पत्नी वीरेंद्र सिंह, पत्नी प्रियंका सिंह (40), बेटी आष्वी (12) बेटा अनुराग और बेटी आरना (08) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आदविक (04) ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अनुराग सिंह (45) ने बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण : 2029 तक आधी आबादी को पूरा हक दिलाने का संकल्प – मोदी”


वहीं इस घटना को लेकर एसएसपी चक्रेश मिश्रा ने कहा, आज मथुरा में रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति, जिसका नाम अनुराग सिंह है, उसने कथित तौर पर खुद को गोली मारने से पहले अपने परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है। हर पहलू पर कानूनी कार्रवाई चल रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119