UK-देहरादून मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, तीन गंभीर
देहरादून। देहरादून मार्ग पर जंगलात बैरियर से करीब एक किलोमीटर आगे सोमवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे डायल-112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बस अड्डा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दो मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हालत में मिलीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी।
हादसे में सोहन लाल नौटियाल (40) निवासी ग्राम सिला, मालदेवता, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-हाथी का वीडियो बनाना पड़ा भारी-थार कार को सूंड से पलटने की कोशिश, बाल-बाल बची कार
UKNews-बहेड़ी से झूलाघाट तक नशा तस्करी की चेन पर पुलिस का शिकंजा, छह गिरफ्तार
किच्छा और सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना 7 अक्टूबर को -सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जारी हुई संशोधित सूचना