UK-534 टिन अवैध लीसा बरामद, वाहन सीज करने की कार्रवाई
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-नैनीताल सीमा क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मोरनौला से शहरफाटक की ओर जा रहे एक वाहन से 534 टिन अवैध लीसा बरामद किया है। मामले में वन अपराध दर्ज कर वाहन को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर की सुबह मिली सूचना के आधार पर सिविल सोयम वन प्रभाग की जागेश्वर रेंज, नैनीताल वन प्रभाग की मनोरा रेंज, चंपावत वन प्रभाग के मोरनौला अनुभाग और पुलिस चौकी मोरनौला की संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन संख्या यूके 04 सीबी 01569 में 534 टिन लीसा बरामद हुआ।
टीम ने वाहन और लीसे को कब्जे में लेकर सुरक्षित रूप से लीसा डिपो धौलादेवी, जागेश्वर भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पकड़े गए बलवंत सिंह पुत्र कैलाश सिंह, निवासी गंगोलीहाट के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। उसे न्यायालय में पेश करने के लिए अग्रिम कार्रवाई जारी है।
वन विभाग के अनुसार मामले में भारतीय वन अधिनियम, 1927 (उत्तराखंड संशोधन 2001) के तहत कार्रवाई की जा रही है। वाहन को सीज करने की प्रक्रिया भी जारी है।
सिविल सोयम वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि बरामद लीसे और वाहन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-हाथी का वीडियो बनाना पड़ा भारी-थार कार को सूंड से पलटने की कोशिश, बाल-बाल बची कार
UKNews-बहेड़ी से झूलाघाट तक नशा तस्करी की चेन पर पुलिस का शिकंजा, छह गिरफ्तार