UK-हाथी का वीडियो बनाना पड़ा भारी-थार कार को सूंड से पलटने की कोशिश, बाल-बाल बची कार

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर श्यामपुर के पास जंगली हाथी का वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। हाथी अचानक युवक और उसकी कार की ओर दौड़ा तो युवक जान बचाने के लिए कार छोड़कर भाग गया। इसी दौरान हाथी ने थार कार को सूंड से धक्का देकर पलटने का प्रयास किया, लेकिन गनीमत रही कि कार पलटने से बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम नजीबाबाद की ओर जा रही काले रंग की थार के चालक ने सड़क किनारे जंगली हाथी को देखा। हाथी को देखने और उसका वीडियो बनाने के लिए उसने कार रोक दी। कुछ ही देर बाद हाथी तेजी से कार और युवक की ओर बढ़ने लगा। खतरा भांपकर आसपास मौजूद वाहन चालक भी अपने वाहन लेकर वहां से निकलने लगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में ग्राफिक एरा ने नवाचार को दी नई उड़ान -30 विश्वविद्यालयों और 35 स्कूलों ने लिया हिस्सा

हाथी के आक्रामक रुख को देखते हुए थार चालक भी जान बचाकर भागा। उसे कार हटाने का मौका नहीं मिला। हाथी ने कार को सूंड से धक्का देकर पलटने की कोशिश की, हालांकि कार पलटने से बच गई। हाथी के सड़क पर आने से हाईवे पर कुछ देर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।

वन विभाग की टीम ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा

सूचना मिलने पर श्यामपुर रेंज की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लोगों और वाहनों की आवाजाही के बीच हाथी सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया। वन विभाग की टीम ने भी हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किच्छा और सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना 7 अक्टूबर को -सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जारी हुई संशोधित सूचना

श्यामपुर रेंज के रेंज अधिकारी विवेक जोशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि इन दिनों धान की फसल पकने के कारण हाथियों के आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आने की संभावना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए संभावित क्षेत्रों में वन विभाग की गश्त बढ़ाई गई है।

वन क्षेत्र में हाथी दिखे तो न रुकें, न बनाएं वीडियो

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे का बड़ा हिस्सा वन क्षेत्र से होकर गुजरता है और यहां हाथियों की आवाजाही होती रहती है। पिछले कुछ दिनों में श्यामपुर क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियां बढ़ी हैं। दो दिन पहले जंगली हाथियों का झुंड नीलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भी पहुंच गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-पुलिस पहुंची तो महिला दरोगा से भिड़ गया युवक -गाली-गलौज के बाद हिरासत में लिया

वन विभाग ने वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की है कि जंगल क्षेत्र में हाथी या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर वाहन रोककर उनके करीब न जाएं और वीडियो बनाने का प्रयास न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए वन्यजीव को रास्ता देने और तत्काल वहां से निकलने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119