रिफॉर्म उत्सव-2026 के तहत नौदा में किसान गोष्ठी, 60 किसानों ने लिया हिस्सा

खबर शेयर करें 👉

–कृषि एवं उर्वरक क्षेत्र में किए जा रहे 10 प्रमुख सुधारों की दी गई जानकारी, संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर

कोटाबाग, 06 अक्टूबर 2026। भारत सरकार के “रिफॉर्म उत्सव-2026” के तहत विकासखंड कोटाबाग के ग्राम नौदा में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कृषि रक्षा अधिकारी ऋतु नैम, विशिष्ट अतिथि अपर जिला सहकारी अधिकारी बबली त्रिपाठी रहीं, जबकि अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती निर्मला ने की। गोष्ठी में करीब 60 किसानों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में इफको हल्द्वानी के क्षेत्र अधिकारी दीपक आर्या ने किसानों को कृषि एवं उर्वरक क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे 10 प्रमुख सुधारों और पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनका उद्देश्य उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ संतुलित एवं टिकाऊ कृषि, मृदा स्वास्थ्य, पोषक तत्वों के दक्ष उपयोग तथा कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-534 टिन अवैध लीसा बरामद, वाहन सीज करने की कार्रवाई

किसानों को 100 प्रतिशत नीम-कोटेड यूरिया, नैनो उर्वरक एवं PDM, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (PMKSK), वन नेशन-वन फर्टिलाइजर के तहत ‘भारत’ ब्रांड, PM-PRANAM एवं जैविक उर्वरक, नमो ड्रोन दीदी, ग्रीन अमोनिया-यूरिया पहल, iFMS एवं DBT में सुधार, iFMS-AgriStack एकीकरण एवं Fertilizer Sale Framework तथा National Investment Policy for Urea-2026 (NIPU-2026) के बारे में विस्तार से बताया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र

मुख्य अतिथि ऋतु नैम ने विशेष रूप से National Investment Policy for Urea-2026 की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य देश में नए यूरिया संयंत्रों में निवेश को बढ़ावा देकर घरेलू यूरिया उत्पादन, उर्वरक उपलब्धता और आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है। उन्होंने किसानों को NIP-2012 और इसके 7 अक्टूबर 2014 के संशोधन की जानकारी भी दी।

अपर जिला सहकारी अधिकारी बबली त्रिपाठी ने सहकारिता व्यवस्था और किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। समिति प्रबंधक ने उर्वरक वितरण व्यवस्था से अवगत कराते हुए किसानों से आवश्यकता के अनुरूप संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने की अपील की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-हाथी का वीडियो बनाना पड़ा भारी-थार कार को सूंड से पलटने की कोशिश, बाल-बाल बची कार

गोष्ठी के दौरान किसानों ने कृषि और उर्वरक से जुड़े विभिन्न सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने समाधान किया। वक्ताओं ने किसानों से मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं वैकल्पिक पोषक स्रोतों तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में इफको हल्द्वानी के क्षेत्र अधिकारी दीपक आर्या ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, ग्राम प्रधान और उपस्थित किसानों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119