ट्रक की टक्कर से मोटर साइकिल सवार की मौत
हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र में धान मिल चौड़ा के पास अज्ञात ट्रक और बुलट मोटर साइकिल के आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार सुलेमान (26) पुत्र मेहंदी हसन निवासी इंद्रानगर मोहम्मदी चौक थाना बनभूलपुरा बीते शाम अपने मोटर साइकिल संख्या यूके04सी-0439 से गोरापढ़ाव अपनी दुकान से घर जा रहा था, धान मिल चौराहे के पास आज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों ने घटना कि तहरीर थाने में दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम