हेलंग घटना के विरोध में एसडीएम भिकियासैण को सौपा ज्ञापन-
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। 15 जुलाई 2022 को चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र के हेलंग में घास लाती महिला से सीआईएसएफ और उत्तराखंड पुलिस द्वारा घास छीनने की घटना, जिसमें जो अपने चारागाह, जंगल और पर्यावरण बचाने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही, इन महिलाओं को परियोजना निर्माता कंपनी टीएचडीसी की सह पर गिरफ्तार कर 6 घंटे तक और उनके साथ उनकी डेढ़ – दो साल की बच्ची को एक घंटे तक जोशीमठ कोतवाली में हिरासत में रखने के खिलाफ आज पूरे राज्य में राज्यव्यापी प्रतिवाद के तहत महिलाओं को डराने – धमकाने और 6 घंटे तक हिरासत में रखने वाले पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने, पूर्वाग्रह से ग्रसित हो कर उत्पीड़ित महिलाओं के विरुद्ध अभियान चलाने वाले चमोली के जिलाधिकारी को उनके पद से हटाने और सार्वजनिक पद पर नियुक्त न करने, वन पंचायत की स्वीकृति रद्द कर अवैध पेड़ काटने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने, टीएचडीसी के विरुद्ध अवैध रूप से पेड़ कटवाने नदी में मलवा डलवाने के लिए वैधानिक कार्यवाही और कम्पनी के कामों की मांनिटरिंग जनता की भागीदारी के साथ करने, हेलंग प्रकरण की जांच उच्च न्यायालय के सेवारत अथवा सेवा निवृत्त न्यायाधीश से कराने की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री उत्तराखंड को उप जिला अधिकारी शिप्रा जोशी पांडे भिकियासैंण के माध्यम से अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया ।
ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी प्रयाग दत्त शर्मा, अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला संयोजक श्याम सिंह, एडवोकेट मोहन कोली, हरीश चंद्र पांडे, रमेश चन्द्र आदि सम्मिलित रहे ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न