पहाड़ की महिलाओं ने थामी दुग्ध क्रांति की कमान —नैनीताल दुग्ध संघ की 702वीं समिति शुरू, 1.55 लाख लीटर प्रतिदिन संग्रहण का लक्ष्य
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने पर्वतीय क्षेत्रों में दुग्ध सहकारिता को नई मजबूती देते हुए सेला गांव में 702वीं दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का शुभारंभ किया। संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने फीता काटकर समिति का उद्घाटन किया। शुरुआत के पहले ही दिन समिति में 60 लीटर दूध का संग्रहण हुआ, जबकि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला दुग्ध उत्पादकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध सहकारिता ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों की आर्थिक रीढ़ बन चुकी है। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों से उत्पादन बढ़ाने, गुणवत्ता बनाए रखने और सहकारी समितियों को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशानुसार नैनीताल दुग्ध संघ ने वित्तीय वर्ष 2026-27 तक प्रतिदिन 1.55 लाख लीटर दूध संग्रहण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को नई दुग्ध समितियों के गठन, अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को सहकारिता से जोड़ने और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के माध्यम से हासिल किया जाएगा।
मुकेश बोरा ने कहा कि वर्तमान में संघ से करीब 40 हजार दुग्ध उत्पादक जुड़े हुए हैं, जिनमें लगभग 75 प्रतिशत महिलाएं हैं। पशुपालन से लेकर दुग्ध समितियों के संचालन तक महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं, जिससे दुग्ध सहकारिता आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है।
उन्होंने बताया कि नैनीताल जनपद में अब 702 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां संचालित हो रही हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
कार्यक्रम में पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, सहायक प्रबंधक मीना रौतेला, एफओ शांति कोरंगा, महिला डेयरी मार्ग प्रभारी बसंती, मनीष रमोला, ग्राम प्रधान प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला दुग्ध उत्पादकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे पर हाईकोर्ट सख्त –मुख्य सचिव समेत कई विभागों से मांगा जवाब
आज खेत बिक रहे हैं, कल रोटी खरीदना भी हो सकता है मुश्किल
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल –NISM के बीच हुआ समझौता, छात्रों को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण