चोरी की बाइक लेकर चला घूमने, पोल से टकराया हुई मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

किच्छा। रुद्रपुर नेशनल हाईवे पर बिजली के पोल से टकराकर एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत के भविष्य की नई दिशा -संवाद प्रतियोगिता में हिमानी सनवाल प्रथम

मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से चोरी हुई हीरो स्पेंडर बाइक से ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी हर्ष रस्तोगी (16) पुत्र अशोक कुमार रस्तोगी सोमवार सुबह किच्छा पहुंचा था। इसी दौरान किच्छा बाईपास पर उसकी बाइक बिजली के खंबे से टकरा गई और युवक नाले में जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सरकारी सामुदायिक केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119