सड़क के लिए आंदोलन 39वे दिन भी जारी-
हरगोविंद रावल
गंगोलीहाट । गुरुवार को गंगोलीहाट के पी डब्लू ड़ी गेस्ट हाउस के निकट सड़क की मांग को लेकर मड़कनाली सुरखालपाठक मोटरमार्ग संघर्ष समिति के बैनर तले 39वे दिन भी ग्रामीणों का क्रमिक अनशन व धरना प्रदर्शन जारी रहा। गुरूवार को क्रमिक अनशन में बैठने वालों में कालू सिंह भंडारी,नारायण सिंह,राजेन्द्र सिंह रावत व पवन सिंह रावत मौजूद रहे।
इस दौरान संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट ने कहा कि सड़क की मांग में विलंब होने पर बेलपट्टी क्षेत्र की 5 ग्राम सभाए 2022 विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेंगी। आंदोलन को समर्थन देने वालो में अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट,कोषाध्यक्ष केदार सिंह,सचिव पुष्कर सिंह,उपाध्यक्ष विक्रम सिंह,सेवनृवित सुबेदार केशर सिंह, दान सिंह भंडारी,नारायण सिंह,केशर सिंह,चंद्र सिंह,महेश सिंह,जगत सिंह,कालू भंडारी,ठाकुर सिंह,नवीन उप्रेती,राजेन्द्र सिंह,प्रधान बनेला गाँव सहित कई लोग शामिल थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप
इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज