सांसद अजय भट्ट ने दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने रक्षाबंधन पर्व पर संसदीय क्षेत्र सहित समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का पावन पर्व है। यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक होने के साथ-साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव की भावना को भी मजबूत करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने का संदेश देता है। सांसद ने प्रदेश एवं देशवासियों से इस पावन अवसर पर आपसी एकता और सामाजिक सद्भाव को और मजबूत करने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

सांसद अजय भट्ट ने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करते हुए रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119