uttarakhand-बीमारी से परेशान सीबीसीआईडी के दरोगा ने फांसी के फंदे से दी जान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में सीबीसीआईडी में तैनात रहे 60 वर्षीय दरोगा आनंद सिंह बिष्ट ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीमारी के चलते लंबे समय से तनाव में चल रहे दरोगा द्वारा यह कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

जानकारी के अनुसार आदर्श कॉलोनी निवासी आनंद सिंह बिष्ट पुलिस विभाग की सीबीसीआईडी शाखा में तैनात थे और बीमारी के चलते उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे, जबकि उनके दोनों बच्चे सरकारी सेवा में हैं। बताया जा रहा है कि आनंद सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार भी जारी था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

बुधवार शाम उन्होंने घर के कमरे के बाहर बनी बालकनी में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

सूचना पर पहुंची मुखानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मुखानी कोतवाल सुशील जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों समेत घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119