uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सड़क हादसे में बी-कॉम की छात्रा की मौत के बाद पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर मंडी चौकी पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चौकी के सामने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। हाईवे जाम होने की सूचना पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्र ने परिजनों को शीघ्र और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ। बाद में परिजन शव लेकर राजपुरा घाट पहुंचे, जहां छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

जानकारी के अनुसार तीनपानी डी-क्लास निवासी 22 वर्षीय मीनाक्षी साहू पुत्री संतोष कुमार बी-कॉम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। पढ़ाई के साथ वह मंगलपड़ाव स्थित एक पार्लर में ब्यूटीशियन का कोर्स भी कर रही थी।

बताया गया कि बुधवार शाम मीनाक्षी रोज की तरह पार्लर से ऑटो रिक्शा में सवार होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान नागपाल टावर के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मीनाक्षी ऑटो से उछलकर सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक अन्य ऑटो उसके ऊपर चढ़ गया।

हादसे में मीनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन-फानन में उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब परिजनों को कार्रवाई न होने की जानकारी मिली तो उनका गुस्सा फूट पड़ा।

परिजन शव लेकर सीधे मंडी चौकी पहुंचे और चौकी के सामने शव रखकर इंसाफ की मांग शुरू कर दी। देखते ही देखते हाईवे पर जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

सूचना मिलते ही एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्र, सीओ सिटी अमित कुमार सैनी, कोतवाल विजय कुमार मेहता समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। एसपी क्राइम ने मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद परिजन शांत हुए।

इसके बाद परिजन मीनाक्षी का शव लेकर राजपुरा घाट पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। हादसे को लेकर परिजनों में गहरा आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119