दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों पर मुकेश बोरा की सौगात -3.81 करोड़ के दूध कारोबार पर बांटे 29.39 लाख रुपये

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं/हल्द्वानी। धनतेरस और दीपावली से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने दुग्ध उत्पादकों को बोनस देकर बड़ी राहत दी है। संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बेड़ा पोखरा, कमोला और दोहनिया दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कुल 29 लाख 39 हजार 104 रुपये का बोनस वितरित किया गया। तीनों समितियों से कुल 3 करोड़ 81 लाख 41 हजार 440 रुपये का दूध खरीदा गया था। त्योहार से पहले बोनस मिलने पर दुग्ध उत्पादकों ने खुशी जताते हुए संघ अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-पहाड़ की किशोरी को रुद्रपुर लाकर दुष्कर्म, पॉक्सो के तहत आरोपी गिरफ्तार

बेड़ा पोखरा समिति में 1 करोड़ 24 लाख 51 हजार 891 रुपये की दुग्ध खरीद पर 13 लाख 94 हजार 748 रुपये का बोनस वितरित किया गया। कमोला समिति में 1 करोड़ 42 लाख रुपये की खरीद पर 10 लाख रुपये और दोहनिया समिति में 1 करोड़ 14 लाख 89 हजार 549 रुपये की खरीद पर 5 लाख 44 हजार 356 रुपये का बोनस दिया गया। कमोला समिति में वर्ष 2025-26 की 49वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक भी आयोजित की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सुरेश चंद्र आर्य बने नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी, शिक्षकों ने किया स्वागत

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा करना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना संघ की प्राथमिकता है। पशुपालकों की मेहनत का सम्मान करने तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों का विश्वास और सहयोग ही संघ की असली ताकत है और उनके हितों को प्राथमिकता देना संघ की प्रतिबद्धता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के GRAPHiTE 2026 हैकाथॉन में टीम जैम्प ने मारी बाजी -Devx दूसरे और NPC तीसरे स्थान पर

कार्यक्रम में अधिक दूध उपलब्ध कराने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दुग्ध उत्पादकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष हेमंती राणा, एसपी सिंह, बचे सिंह, शेखर जोशी, विनोद चंद्र बेलवाल, सचिव हीरा सिंह गंगोला, दयाकिशन सुयाल, संरक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह तथा दुग्ध संघ के पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू और एफओ शांति कोरंगा सहित अनेक दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119