ग्राफिक एरा भीमताल के GRAPHiTE 2026 हैकाथॉन में टीम जैम्प ने मारी बाजी -Devx दूसरे और NPC तीसरे स्थान पर

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कम्युनिटी हैकाथॉन GRAPHiTE 2026 में टीम जैम्प (Team Zamp) ने पहला स्थान हासिल किया। 26 से 28 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर तकनीकी नवाचार, रचनात्मकता और टीमवर्क के जरिए वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित किए। प्रतियोगिता में टीम Devx ने दूसरा और टीम NPC ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित इस हैकाथॉन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने तकनीकी ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग करने और नए विचारों को वास्तविक प्रोजेक्ट में बदलने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर परिसर निदेशक ने प्रतिभागियों को तकनीकी क्षमताओं का बेहतर उपयोग करने, नए समाधान विकसित करने और प्रतियोगिता के दौरान सीखने के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का हल्द्वानी पहुंचने पर सांसद अजय भट्ट ने किया स्वागत

हैकाथॉन की शुरुआत 26 अक्टूबर को विशेषज्ञों की तकनीकी कार्यशाला से हुई। इसके बाद 27 अक्टूबर को 24 घंटे की कोडिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विचारों पर काम करते हुए प्रोजेक्ट तैयार किए। कोडिंग, परीक्षण और विभिन्न तकनीकी चुनौतियों से गुजरने के बाद 28 अक्टूबर को टीमों ने निर्णायक मंडल के सामने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इसके आधार पर विजेता टीमों का चयन किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न तकनीकी कंपनियों से जुड़े विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इनमें टीसीएस के एआई एवं क्लाउड इंजीनियर दैपायन गुहा, रिथिंक सिस्टम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवं एजेंटिका एआई के संस्थापक इंजीनियर ज्योतिर्मय रॉय, टीसीएस के एआई इंजीनियर एवं अंतरराष्ट्रीय पेटेंट धारक अविक अग्रवाल और फुल स्टैक इंजीनियर देवेश तुलस्याण शामिल रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों पर मुकेश बोरा की सौगात -3.81 करोड़ के दूध कारोबार पर बांटे 29.39 लाख रुपये

इसके अलावा ZEROCRM के सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवं Ruin Run के संस्थापक सुक्रित देब, HackNest की राजश्री चौधरी, Ruin Run की सह-संस्थापक दितिप्रिया लाहा, MIRO के स्वर्णाभ भट्टाचार्य, BNP Paribas के मयंक के. और TechGeeks के टेक लीड दिनेश चंद्र पांडेय ने भी विद्यार्थियों को अपने अनुभवों से लाभान्वित किया। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों और उद्योग जगत की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला।

समापन समारोह में परिसर निदेशक ने विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मकता, उत्साह और टीम भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने विचारों पर विश्वास रखते हुए निरंतर सीखना चाहिए और समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए नवाचार करते रहना चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ में अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा आरोपी वांछित

प्रतियोगिता में विजेता टीमों को प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को iSureMedia Private Limited सहित उद्योग जगत के सहयोगियों का समर्थन भी मिला।

GRAPHiTE 2026 ने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप देने, विशेषज्ञों से सीखने और रोजगार के लिए जरूरी कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान किया। विश्वविद्यालय की इस पहल ने तकनीकी शिक्षा के साथ नवाचार, सहयोग और व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119