सुरेश चंद्र आर्य बने नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी, शिक्षकों ने किया स्वागत
भीमताल। जनपद नैनीताल के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र आर्य को शिक्षकों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को शिक्षकों ने डायट भीमताल पहुंचकर उन्हें मुख्य शिक्षा अधिकारी का दायित्व मिलने पर स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जनपद की शैक्षिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में काम होगा।
इस दौरान उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के पूर्व जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार, ओखलकांडा ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, सिद्धार्थ पंत, कविता पंत, डॉ. देवेंद्र सिंह भैसौड़ा और लक्ष्मण सिंह पडियार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र आर्य ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। जनपद में बेहतर शैक्षिक माहौल तैयार करने के लिए शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाएगा और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।
शिक्षक संगठन के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सहयोग से जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने तथा शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। सुरेश चंद्र आर्य इससे पहले डायट प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-चम्पावत में नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को पांच साल की सजा -47 हजार रुपये जुर्माना
दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों पर मुकेश बोरा की सौगात -3.81 करोड़ के दूध कारोबार पर बांटे 29.39 लाख रुपये
ग्राफिक एरा भीमताल के GRAPHiTE 2026 हैकाथॉन में टीम जैम्प ने मारी बाजी -Devx दूसरे और NPC तीसरे स्थान पर