नैनीताल निवासी एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से हल्द्वानी में मौत के बाद शेरवुड क्षेत्र को किया माइक्रो कंटेंटमेंट जोन घोषित-
नैनीताल। शेरवुड क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के चलते हल्द्वानी में मौत के बाद शेरवुड क्षेत्र को माइक्रो कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया है। मंगलवार को क्षेत्र में मेडिकल टीम द्वारा कैंप लगाकर सैंपलिंग की जाएगी। शेरवुड क्षेत्र में बीते 15 दिन पूर्व उज्जैन से लौटे 70 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उन्हें हल्द्वानी में भर्ती कर दिया था। सोमवार को बुजुर्ग की मौत पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से शेरवुड क्षेत्र को माइक्रो कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया है। एसडीएम प्रतीक जैन ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र को माइक्रो कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को सैंपलिंग करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। आज से लोगों की जांच की जाएगी।।
इधर हल्द्वानी के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत होने व कोरोना के मामले बढ़ने से लोगों की चिंता फिर बढ़ने लगी है। जिस पर सोमवार को हल्द्वानी की डॉक्टर्स फ़ॉर यू संस्था के सदस्यों ने मल्लीताल डीएसए मैदान में वैक्सिनेशन सेंटर व बीडी पांडे चिकित्सालय में सेनिटाइजर का वितरण किया।संस्था के सदस्य हिमांशु ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ना चिंताजनक है। ऐसे में मास्क व सेनिटाइजर का उपयोग करना ही एक मात्र विकल्प है जो इस महामारी से बचाव है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद