भारत निर्वाचन आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चुनाव की तैयारियों की जानकारियां ली-आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराते हुए निष्पक्ष, पारदर्शिता से निर्वाचन कराने को कहा-
नैनीताल। भारत निर्वाचन आयोग ने वीडियो क्रांफ्रेसिंग के माध्यम से चुनाव की तैयारियों की जानकारियां ली और आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराते हुए निष्पक्ष, पारदर्शिता से निर्वाचन कराने को कहा।
वीडियो क्राफेंसिंग में जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में पोलिंग बूथों का निर्धारण कर दिया गया है साथ ही एमसीएमसी टीम का गठन भी कर दिया है।
निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मानिटरिंग कमेटी को प्रशिक्षण देने को कहा गया है ताकि पेड न्यूट व प्रचार सामग्री का भलीभंाति परीक्षण हो सके। उन्होने राजनैतिक दलों व मीडिया के साथ भी बैठक कर उन्हें पेड न्यूज व एमसीएमसी की जानकारियां देें ताकि निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन हो सके व निष्पक्ष, शान्तिपूर्व, पारदर्शिता से निर्वाचन किया जा सके। आयोग ने कानून व्यवस्था विशेषज्ञों द्वारा निर्वाचन दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखते हुए शान्तिपूर्व मतदान व मतगणना कराने को भी कहा गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये भी गये है।
वीसी में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश तिवारी आदि थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर