प्राथमिक विद्यालय नगरखान में अतिरिक्त कक्ष में शरारती तत्वों ने लगाई आग

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा 24-जनवरी। बीती रात्रि यहां से 35 किलोमीटर दूर राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगरखान के अतिरिक्त कक्ष में शरारती तत्वों ने आग लगा दी,जिससे उसमें रखा फर्नीचर एवं अन्य सामाग्री जलकर राख हो गयी तथा छत में लगी लकड़ी की बल्लियां जल गई और छत भी क्षतिग्रस्त हो गयी हालांकि विद्यालय का मुख्य भवन आग की चपेट में आने से बाल बाल बच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू -विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

ग्रामीणों का कहना है कि यह काम शराबियों का हो सकता है जो रात्रि में जो दरवाजा खोलकर वहां बैठे होंगे और ठंड से बचने को आग जलाई होगी जिससे आग लग गई होगी नशेड़ी फर्नीचर को जलता छोड़ भाग गये राज्य आंदोलनकारी दौलत सिंह बगड्वाल, नवीन चन्द्र डालाकोटी ग्राम प्रधान गीता देवी ने शरारती तत्वों को पकड़ कर सजा दिलाने की मांग शासन प्रशासन से की है तथा शराबियों द्वारा नगरखान कस्बे आये दिन किये जा रहे हंगामे से जनता को निजात दिलाने की मांग की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119