ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू -विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
भीमताल, 26 अक्टूबर। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के भीमताल परिसर स्थित कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सोमवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पोर्ट्स डे-2026 का शुभारंभ हुआ। 26 और 27 अक्टूबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सिंग के विद्यार्थियों द्वारा एनसीसी कमांडर के नेतृत्व में निकाले गए मार्च पास्ट से हुआ। परिसर निदेशक ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया।
इस अवसर पर परिसर निदेशक ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ ही उनमें अनुशासन, टीम भावना तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने और खेल भावना का परिचय देने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन रिले रेस, सैक रेस, लेमन एंड स्पून रेस और 100 मीटर दौड़ सहित विभिन्न ट्रैक स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसके अलावा शतरंज, कैरम और क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन 27 अक्टूबर को भी विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सहयोग और टीम भावना को बढ़ावा देना है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-कार की टक्कर से बाइक सवार 23साल के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
UK-डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मिली, परिजनों के सुपुर्द