गौलापार रोड में कालीचौड़ गेट के पास स्कूटी बिजली के खम्बे से टकराई, एक युवती की मौत, एक युवक-युवती घायल
गौलापार रोड में कालीचौड़ गेट के पास स्कूटी के बिजली के खंबे से टकराने से स्कूटी सवार दो युवतियां और एक युवक घायल हो गए जिनमें से एक युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी में भर्ती करा दिया गया है।
पुलिस के अनुसार करीब आठ बजे शाइमा (20) पुत्री सुल्तान निवासी उत्तर उजाला काठगोदाम मजार से अपने दो दोस्तों के साथ गौलापार होते हुए वनभूलपुरा को जा रही थी। जैसे ही इनकी स्कूटी कालीचौड़ गेट के पास पहुंची की सामने से आ रही एक कार की लाइट से शाइमा को दिखाई नहीं दिया। स्कूटी सीधे बिजली के पोल से जा टकराई। इससे शाइमा का सिर बिजली के पोल पर जा लगा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उधर उसके साथी आफरिन (19) पुत्री नन्हें निवासी काबुल का बगीचा इन्दिरा नगर और शोहब फारूखी (19) निवासी पप्पू का बगीचा इन्दिरा नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना काठगोदाम पुलिस को दी। काठगोदाम पुलिस ने तीनों को एसटीएच भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने शाइमा को मृत घोषित कर दिया। उधर दोनों घायल का इलाज चल रहा है। एसओ विमल कुमार मिश्रा ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
नैनीताल : गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो बदमाश जिला बदर, दो पर अदालत की नरमी
Uttarakhand- एटीएम बदलकर खातों से रकम उड़ाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
उत्तराखंड : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत के भविष्य की नई दिशा -संवाद प्रतियोगिता में हिमानी सनवाल प्रथम