नई दिल्ली…एमसीडी के मतदान खत्म, 1349 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद, 7 दिसंबर को आएंगे नतीजे

खबर शेयर करें 👉


नई दिल्ली ।  दिल्ली नगर निगम के लिए हुए चुनाव का मतदान खत्म हो गया है। चुनाव खत्म होने के बाद 1349 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई और इनकी किस्मत का फैसला 7 दिसंबर को होगा। शाम 4 बजे तक 45 फीसदी वोटिंग हुई। वोटर्स में खासा उत्साह देखा गया। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ जो शाम 5.30 बजे तक चला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार


इस चुनाव में दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप), निगम में काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 45 लाख 5 हजार 358 है। इसमें 78 लाख 93 हजार 418 पुरुष, 66 लाख 10 हजार 879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119