उत्तराखंड…गोशाला के पास मिला नवजात -मुंह में ठूंसी थी रबड़, समय रहते बची मासूम की जान

खबर शेयर करें 👉

चमोली। चमोली कोतवाली क्षेत्र के रांगतोली गांव में गुरुवार सुबह मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। एक गोशाला के समीप नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। हैरानी की बात यह रही कि उसके मुंह में रबड़ ठूंसी हुई थी। समय रहते ग्रामीणों की नजर पड़ने से मासूम की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार सुबह गोशाला जा रही एक महिला ने नवजात को देखा और तुरंत ग्राम प्रधान संतोष गुसाईं तथा ग्राम प्रहरी को सूचना दी। ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि नवजात के मुंह में बालों का रबड़ ठूंसा हुआ था। रबड़ निकालने पर पता चला कि बच्चे की सांसें चल रही थीं। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग- 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बेहतर देखभाल के लिए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की निगरानी में बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  होटल के कमरे में बीएसएनएल कंपनी के सुपरवाइजर की संदिग्ध मौत -पंखे के हुक से लटका मिला शव

पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। नवजात को वहां छोड़ने वालों की तलाश के लिए क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खीर गंगा फ्लैश फ्लड का खुलासा: 1,700 मीटर नीचे गिरा भारी मलबा बना तबाही की तेज धारा

यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने नवजात को इस तरह लावारिस छोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119