उत्तराखंड…गंगारामपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान -दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

मोटहल्दू (नैनीताल)। जयपुर बीसा ग्राम सभा के गंगारामपुर गांव में गुरुवार दोपहर एक 25 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रूपा पड़लिया (25) पत्नी विजय पड़लिया के रूप में हुई है। दंपति अपने दो छोटे बच्चों के साथ गंगारामपुर में किराये के मकान में रह रहे थे। उनके परिवार में पांच वर्षीय पुत्री और तीन वर्षीय पुत्र हैं। मां की असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया, जिससे पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 95 साल की मां की आंखों के सामने उजड़ गया जीवनभर का सहारा -बेटी की हत्या से पहाड़ का आंगन हुआ सूना

जानकारी के अनुसार परिवार मूल रूप से भीमताल क्षेत्र के अमृतपुर का रहने वाला है। वर्तमान में रूपा अपने पति और बच्चों के साथ गंगारामपुर में रह रही थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य हल्दूचौड़ के दौलिया नंबर-2 क्षेत्र में बटाई पर खेती का कार्य करते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी , कोतवाली लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक तथा हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक विशेषज्ञ ने घटनास्थल का वैज्ञानिक ढंग से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खीर गंगा फ्लैश फ्लड का खुलासा: 1,700 मीटर नीचे गिरा भारी मलबा बना तबाही की तेज धारा

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119