कुसुमखेड़ा तिराहे से हनुमान मंदिर तिराहे तक कल नो एंट्री

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र स्थित कुसुमखेड़ा तिराहे से हनुमान मंदिर तिराहे तक बुधवार को वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। वृक्ष कटान और विद्युत लाइन कार्य शिफ्टिंग के चलते पुलिस ने इस रूट पर चलने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दूसरे रास्ते से भेजने का फैसला लिया है। एसपी ट्रैफिक हरबंस सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन प्लान बुधवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लागू रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी


यह रहेगी व्यवस्था:
-हल्द्वानी से कालाढूंगी जाने वाले वाहन ऊंचापुल से कटघरिया होते हुए निकाले जाएंगे।
-कालाढूंगी से हल्द्वानी आने वाले वाहन फतेहपुर रोड से कटघरिया वाया ऊंचापुल भेजे जाएंगे।
-कमलुवागांजा व आरटीओ रोड से आने वाले वाहन हनुमान मंदिर तिराहा से ऊंचापुल होते हुए जाएंगे।
-हल्द्वानी से आरटीओ व कमलुवागांजा को जाने वाले वाहन सेंट्रल अस्पताल से गैस गोदाम रोड होते हुए जाएंगे।
-कुसुमखेड़ा तिराहा से ऊंचापुल के पीछे वाले कट से हनुमान मंदिर तिराहा होते हुए वाहनों को निकाला जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119